जालना, 19 नवंबर महाराष्ट्र के जालना जिले में एक खेत में स्थित कुएं पर बिजली का झटका लगने से तीन भइयों की मौत हो गयी । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के पलसखेड पिंपल गांव में बुधवार की शाम हुयी । हादसे के वक्त तीनों भाई खेत में खड़ी फसल की सिंचाई करने गये थे ।
यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: देव दीपावली के दौरान 15 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट.
पुलिस ने बताया कि जब वे घर नहीं लौटे तो परजिनों ने उनकी तलाश शुरू की और करीब आधी रात के वक्त तीनों के शव कुएं में तैरते मिले ।
उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान दानेश्वर अप्पासाहेब जाधव (27), रामेश्वर अप्पासाहेब जाधव(24) एवं सुनील जाधव (18) के रूप में की गयी है ।
उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान लोगों को मौके से बिजली का एक तार मिला जिसमें करंट था ।
अधिकारियों ने कहा कि तीनों ने संभावत: पंप स्टार्ट किया होगा और उसी वक्त उन्हें बिजली का झटका लगा होगा ।
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY