नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर निर्वाचन आयोग ने सोमवार को कहा कि मणिपुर में तीन विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को उपचुनाव होगा।
गत 29 सितंबर को आयोग ने मणिपुर में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी।
आयोग की आज की घोषणा के बाद मणिपुर में उपचुनाव वाली सीटों की संख्या पांच हो गई है।
राज्य में संबंधित सभी सीटों पर सात नवंबर को उपुचनाव होगा और तीन चरणों में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही मणिपुर की इन सीटों के उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी।
तीन नवंबर को अन्य 54 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की मतगणना भी 10 नवंबर को होगी।
बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर भी सात नवंबर को ही उपचुनाव होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY