देश की खबरें | मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने वालों का राजग में स्वागत है: भाजपा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की अटकलों के बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि कोई भी यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करता है तो उसका गठबंधन में स्वागत है।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनाए जाने पर महागठबंधन से लगभग ढाई साल बाद नाता तोड़ लिया था।

यह भी पढ़े | Noida Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर शुरू करेगा सर्विस.

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की बिहार प्रदेश भाजपा के सांसदों के साथ हुई एक बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा, ‘‘कोई भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करता है तो उसका राजग में स्वागत है।’’

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के महागठबंधन से निकल जाने के बाद अब इस गठबंधन में चार दल राजद, कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और मुकेश सहनी का दल वीआईपी बचे हैं।

यह भी पढ़े | Reliance Retail-Future Group Deal: मुकेश अंबानी ने फ्यूचर ग्रुप के रीटेल बिजनेस पर किया कब्जा, 24713 करोड़ में हुई डील.

बिहार विधानसभा में मांझी अपनी पार्टी के एक मात्र विधायक हैं ।

मांझी पिछले कुछ महीनों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नीतीश के पटना स्थित सरकारी आवास एक, अणे मार्ग जाकर उनसे मुलाकात की थी। नीतीश जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद मांझी ने जदयू से नाता तोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली थी और राजग के घटक के तौर पर 2015 बिहार विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। किंतु जुलाई 2017 में नीतीश की राजग में वापसी होने पर वे विपक्षी महागठबंधन में शामिल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)