देश

Noida Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर शुरू करेगा सर्विस

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि अनलॉक 4.0 के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, नोएडा मेट्रो 7 सिंतबर से जनता के लिए एक्वा लाइन पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी.

Noida Metro: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 7 सितंबर से एक्वा लाइन पर शुरू करेगा सर्विस
मेट्रो (Photo Credits-IANS)

नोएडा: अनलॉक-4 में नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) की ओर से एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है. 7 सितंबर से नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन (Aqua Line) का संचालन शुरू हो जाएगा. मेट्रो सेवाओं के संचालन पर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन विस्तृत एसओपी जारी होने के बाद आम जनता से मेट्रो संचालन के नियम साझा करेगा. एनएमआरसी प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है.

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि अनलॉक 4.0 के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, नोएडा मेट्रो 7 सिंतबर से जनता के लिए एक्वा लाइन पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी. NMRC की एमडी रितु माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइन के आधार पर एक्वा लाइन मेट्रो संचालन 7 सितंबर से किया जाएगा. इसके लिए हमारी ओर से पूरी तैयारी है. यह भी पढ़ें | अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी, मेट्रो ट्रेन, ओपन थियेटर्स, अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं, धार्मिक आयोजनों को मंजूरी- यहां चेक करें पूरी लिस्ट.

एक्वा लाइन पर शुरू होगी मेट्रो सर्विस:

वहीं दिल्ली मेट्रो भी 7 सितंबर से अपनी सेवाएं फिर से शुरु करेगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बाद ट्वीट किया कि अनलॉक 4.0 दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो 7 सितंबर से अपनी सेवाएं फिर से शुरू करेगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 7 सितंबर से मेट्रो सेवाओं की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया. अरविंद केजरीवाल ने फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि मेट्रो सेवाओं की अनुमति दी गई है.

शनिवार को गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने एक सितंबर से शुरू होने वाले अनलॉक 4 (Unlock 4) के लिए गाइडलाइंस जारी की. गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक अनलॉक 4 में मेट्रो सेवा, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों सहित विदेश यात्रा (Permitted by MHA) को अनुमति दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).