देश की खबरें | आगरा में इस बार शरद पूर्णिमा पर पर्यटक नहीं कर पाएंगे ताजमहल का दीदार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, 29 अक्टूबर आगरा में इस बार शरद पूर्णिमा पर पर्यटक ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे। यह जानकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के एक अधिकारी ने दी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की ‘चमकी’ का दीदार पर्यटक नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़े | Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए : विदेश मंत्रालय.

उल्लेखनीय है कि संगमरमरी ताजमहल की सुंदरता चांदनी रात में और बढ़ जाती है। इसके पत्थरों पर जब चंद्रमा की रोशनी पड़ती है तो वो जगमगा उठते हैं।

तीस अक्टूबर यानी शुक्रवार को और 31 अक्टूबर दिन शनिवार को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की ‘चमकी’ का दीदार करने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ताजमहल का दात में दीदार बंद है। पर्यटक शरद पूर्णिमा पर ताजमहल में ‘चमकी’ नहीं देख सकेंगे। पूर्णिमा पर हर महीने ताजमहल का पांच दिन रात में दीदार होता है। पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोला जाता है।

यह भी पढ़े | Farmers Rights Day: कांग्रेस 31 अक्टूबर को मनाएगी ‘किसान अधिकार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर देगी धरना.

उल्लेखनीय है कि 5०-5० पर्यटकों के आठ ग्रुप को रात साढ़े आठ बजे से रात साढ़े 12 बजे के बीच ताजमहल का रात्रि में दीदार कराया जाता है। इसके लिए पर्यटकों को एक दिन पहले टिकट खरीदनी पड़ती हैं। हालांकि, इस बार ताजमहल नहीं खोला जा रहा है।

एडीए द्वारा मेहताब बाग पर बनाए गए ‘व्यू प्वाइंट’ से भी ताजमहल का रात में दीदार नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)