एजेंसी न्यूज

Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए : विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई से वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से 20 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आए हैं ।

Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से 20 लाख से ज्यादा भारतीय वापस आए : विदेश मंत्रालय
वंदे भारत मिशन (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा सात मई से वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से 20 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि एक अक्टूबर से शुरू मिशन के सातवें चरण के तहत इस महीने के अंत तक 24 देशों से 1057 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा. इसके तहत 1,95,000 लोगों के आने का अनुमान है.

उन्होंने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा , ‘‘हमने अगले चरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार तक वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया, निजी और विदेशी विमान कंपनियों, चार्टर्ड विमानों, नौसेना के पोतों आदि के जरिए 20.55 लाख भारतीय वापस आए. यह भी पढ़ें-Vande Bharat Mission: वंदे भारत मिशन से हुई 5 लाख 80 हजार भारतीयों की वतन वापसी

बांग्लादेश के साथ ‘एयर बबल’ समझौता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच 29 सितंबर को वार्ता के दौरान सहमति बनी थी कि दोनों तरफ के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘एयर बबल’ के तहत विमानों का संचालन किया जाएगा. द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ बुधवार से शुरू हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).