बिहार: प्रशांत किशोर ने CM नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- यह वक्त कोरोना वायरस से लड़ने का है, चुनाव लड़ने का नहीं

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शनिवार को हमला करते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने का है चुनाव लड़ने का नहीं और उन्हें विधानसभा चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहिए. किशोर से पहले लोजपा नेता चिराग पासवान और राजद के तेजस्वी यादव राज्य में चुनाव नहीं कराने की मांग कर चुके हैं.

नीतीश कुमार (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 11 जुलाई: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शनिवार को हमला करते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) से लड़ने का है चुनाव लड़ने का नहीं और उन्हें विधानसभा चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहिए. किशोर ने ट्वीट किया, "देश के अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बिगड़ रहे हैं. लेकिन सरकारी तंत्र और संसाधनों का बड़ा हिस्सा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है."

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जी, यह वक्त चुनाव लड़ने का नहीं, कोरोना वायरस से लड़ने का है. चुनाव कराने की जल्दबाजी में लोगों की जिंदगी खतरे में मत डालिए." किसी वक्त कुमार के खास रहे किशोर अब उनके कटु आलोचक हैं. आलोचनाओं के चलते उन्हें जद(यू) से निष्कासित कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: बिहार: CM नीतीश कुमार ने आवास में खुलवाया कोरोना का वेंटिलेटरयुक्त अस्पताल, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

किशोर से पहले लोजपा नेता चिराग पासवान और राजद के तेजस्वी यादव राज्य में चुनाव नहीं कराने की मांग कर चुके हैं. बिहार में चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं लेकिन चुनाव आयोग ने इस संबंध में अभी कोई घोषणा नहीं की है. वहीं बीजेपी और जद(यू) सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं . दोनों का कहना है कि वे चुनाव के लिए तैयार हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड