नयी दिल्ली, दो अगस्त पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में महेंद्र सिंह धोनी के बारे में चर्चा हो सकती है लेकिन यह टूर्नामेंट पूर्व भारतीय कप्तान के लिये चयन ट्रायल नहीं हो सकता।
धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और पिछले साल विश्व कप के बाद से सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के लिये नहीं खेले हैं।
यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 के 1 हजार 434 नए मामले सामनें आए, मृतकों की संख्या हुई 197.
उनकी वापसी और संन्यास को लेकर काफी अटकलें लगायी जा रही हैं। उनकी वापसी आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ होने की उम्मीद है जिसका आयोजन 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा।
नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘‘मेरे लिये एमएस धोनी का खेल कभी भी नीचे नहीं आया था। ’’
भारत के लिये 17 टेस्ट और 120 वनडे खेलने वाले 41 साल के नेहरा ने कहा, ‘‘वह जानता है कि टीम की अगुआई कैसे की जाये, वह जानता है कि युवाओं को आगे कैसे बढ़ाया जाये और इन चीजों को मुझे बार बार दोहराने की जरूरत नहीं है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल से बतौर खिलाड़ी एमएस धोनी के कद या उनकी ख्याति में कोई अंतर पड़ेगा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आईपीएल जैसा टूर्नामेंट एमएस धोनी के चयन का मापदंड होना चाहिए, यह शायद केवल बात करने का मुद्दा है। ’’
नेहरा ने कहा कि धोनी किसी भी कप्तान के लिये पहली पसंद बने रहेंगे, अगर वह उपलब्ध होते हैं तो।
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक एम एस धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल का इससे कुछ लेना देना है। अगर आप चयनकर्ता हैं, अगर आप कप्तान हैं, आप कोच हैं और एम एस धोनी अगर खेलने के लिये तैयार हैं तो वह सूची में मेरे लिये सबसे पहले खिलाड़ी होंगे। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY