देश की खबरें | तिरूवनंतपुरम जिला कोविड-19 के सक्रिय ज्वालामुखी पर बैठा है : मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पर्यटन मंत्री के. सुरेंद्रन ने रविवार को कहा कि कोविड—19 के बढ़ते मामलों के साथ तिरूवनंतपुरम जिला ‘सक्रिय ज्वालामुखी पर बैठा है’ और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि संक्रमण का सामुदायिक प्रसार नहीं होगा ।
तिरूवनंतपुरम, पांच जुलाई केरल के पर्यटन मंत्री के. सुरेंद्रन ने रविवार को कहा कि कोविड—19 के बढ़ते मामलों के साथ तिरूवनंतपुरम जिला ‘सक्रिय ज्वालामुखी पर बैठा है’ और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि संक्रमण का सामुदायिक प्रसार नहीं होगा ।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये और अधिक एंटीजन जांच कराने का निर्णय किया है ।
यह भी पढ़े | गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप.
मंत्री ने संवाददाताओं को बताया, ‘' ऐसा है कि हमलोग एक सक्रिय ज्वालामुखी के ऊपर बैठे हैं और यह किसी भी वक्त विस्फोट हो सकता है। अभी तक इस वायरस के संक्रमण का सामुदायिक प्रसार नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि ऐसा नहीं होगा ।'’
सुरेंद्रन ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र में प्रतिबंधों को और सख्त किया जायेगा और खाद्य सामग्री की आपूर्ति कराने वाले लड़कों की जांच करायी जायेगी ।
यह भी पढ़े | गाजियाबाद: मोमबत्ती की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत 4 घायल, CM योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट.
हाल ही में खाद्य सामग्री की आपूर्ति कराने वाले एक लड़के एवं एक पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल लाना पड़ा है ।
केरल में कोविड—19 का आंकड़ा शनिवार को पांच हजार से अधिक हो गया । शनिवार को प्रदेश में 240 नये मामले सामने आये थे । राजधानी में 16 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुयी थी ।
तिरूवनंतपुरम में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या अभी 109 है जबकि 25 जून को यह संख्या 77 थी । जिले में 13,513 लोगों को निगरानी में रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

