विदेश की खबरें | लेबनान की राजधानी बेरूत में धमाके के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

इससे पहले बुधवार को सरकार ने धमाके की जांच कराने का वादा करते हुए बंदरगाह के अधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया।

बेरूत में मंगलवार को एक बंदरगाह में अमोनियम नाइट्रेट में आग लगने के बाद हुए धमाके में कम से कम 135 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच हजार से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़े | शराब छुड़ाने वाली दवा से कोविड-19 से लड़ने में मदद मिल सकती है: अध्ययन.

फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के बृहस्पतिवार को लेबनान पहुंचने की उम्मीद है।

पहले ही गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे लेबनान को इस धमाके ने झकझोर कर रख दिया है। अब वह फिर से खड़ा होने के लिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से मदद की उम्मीद कर रहा है।

यह भी पढ़े | Liquor Ban in Botswana: कोरोना संकट के बीच बोत्सवाना ने शराब को पूरी तरह से किया बैन, कहा- प्रोटोकॉल के पालन में पड़ रही थी बाधा.

बेरूत के गवर्नर मरवान अबूद ने बुधवार को सऊदी अरब द्वारा संचालित टीवी स्टेशन अल-हदस को बताया कि इस धमाके से लगभग 10 से 15 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग तीन लाख लोग बेघर हो गए हैं।

कोरोना वायरस के चलते देश के अधिकतर अस्पताल पहले ही रोगियों से खचाखच भरे हैं। ऐसे में धमाके में घायल हुए लोगों के इलाज में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)