विदेश की खबरें | इजराइल में अमेरिकी दूतावास ने कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यरूशलम, 22 फरवरी इजराइल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने “सुरक्षा अलर्ट” जारी कर अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से दो सप्ताह के लिए देशभर में सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से बचने का आग्रह किया है।

अमेरिकी मिशन ने एक बयान में कहा, “20 फरवरी को सार्वजनिक बसों में हुए विस्फोटों के बाद तथा अत्यधिक सावधानी बरतते हुए, अमेरिकी दूतावास ने 14 दिन के लिए अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के पूरे इजराइल में सार्वजनिक बसों तथा लाइट रेल का उपयोग करने पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।”

दूतावास ने कहा, "सुरक्षा वातावरण जटिल है और तेजी से बदल सकता है।"

बयान में अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे इजराइल में अपनी गतिविधियों की योजना बनाते समय अलर्ट को ध्यान में रखें।

दूतावास ने कहा, "दूतावास सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करता रहेगा और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जानकारी प्रदान करेगा।"

बृहस्पतिवार को तेल अवीव के दक्षिण में स्थित केंद्रीय शहरों बट याम और होलोन में खड़ी खाली बसों में तीन विस्फोट हुए थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।

एक बम पर अरबी और हिब्रू में लिखा था, "तुलकारेम शरणार्थी शिविर का बदला।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)