पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध तेत्सुया यामागामी ने जांचकर्ताओं को बताया है कि जिस संगठन को लेकर वह अप्रसन्नत, उसके साथ आबे के संबंधों की अटकलों के चलते वह उन्हें मार देना चाहता था। वैसे पुलिस ने संगठन का नाम नहीं बताया।
जापानी मीडिया की खबरों में उसे एक धार्मिक संगठन बताते हुए कहा गया है कि उसकी मां ने बहुत बड़ा चंदा दिया, जो संभवत: बाद में उसकी (मां) के दिवालिये हो जाने की वजह थी। इसी वजह से वह नाराज था।
यूनीफिकेशन चर्च की जापान शाखा के प्रमुख तोमिहीरो तनाका ने संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि वह (संदिग्ध हत्यारे की मां) सदस्य है लेकिन उन्होंने उनके चंदे के बारे में विशिष्ट रूप से कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने सामान्य तौर पर माना कि कुछ लोगों ने बड़ी उदारता से दान दिया लेकिन उसके लिए किसी को विवश नहीं किया गया।
तनाका ने मीडिया की खबरों को अटकलें कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ (हम) यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि कैसे ऐसी नफरत की वजह हत्या के लिए प्रेरित हुए, पेचीदा है। ’’
उन्होंने कहा कि आबे गिरजाघर के सदस्य नहीं हैं लेकिन उन्होंने संबंधित संगठनों के कुछ कार्यक्रमों में संबोधन दिया हो।
पश्चिमी जापान के नारा में पिछले शुक्रवार को आबे की हत्या कर दी गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY