देश की खबरें | ओरछा में मध्यप्रदेश पुलिस का खोजी कुत्ता चोरी हुआ

निवाड़ी (मप्र), 24 अप्रैल मध्यप्रदेश पुलिस का एक खोजी कुत्ता (स्निफर डॉग) राज्य के ओरछा कस्बे से किसी ने चुरा लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार इस कुत्ते को 19 अप्रैल को एसयूवी में जा रहे चार लोगों ने एक मंदिर के पिछले हिस्से से उस वक्त चुराया, जब शादी के दौरान पटाखों की आवाज के कारण वह घबराहट में भाग गया था।

ओरछा थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते के चोरी होने की शिकायत मिली है और इसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

इस कुत्ते का रखरखाव जमुना प्रसाद करते हैं, जो मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में कांस्टेबल है।

प्रसाद ने ही इस कुत्ते की चोरी होने का मामला ओरछा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)