विदेश की खबरें | प्रदर्शनकारी सेंट लुई के उस इलाके में लौटे जहां दंपति ने घर की रक्षा में निकाल ली थी बंदूक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रदर्शनकारियों ने भीड़-भाड़ वाले किंग्सहाईवे पर मार्च किया जिसका एक रास्ता पोर्टलैंड प्लेस को जाता है जहां मार्क मैकक्लोस्की और उनकी पत्नी पैट्रिसिया का बंग्ला स्थित है।
प्रदर्शनकारियों ने भीड़-भाड़ वाले किंग्सहाईवे पर मार्च किया जिसका एक रास्ता पोर्टलैंड प्लेस को जाता है जहां मार्क मैकक्लोस्की और उनकी पत्नी पैट्रिसिया का बंग्ला स्थित है।
नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी शुक्रवार को मैकक्लोस्की के घर के गेट के बाहर करीब 15 मिनट तक खड़े रहे।
यह भी पढ़े | अमेरिका: अलबामा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल.
यह गेट गैर निवासियों के लिए निजी मार्ग को बंद करता है और धातु के बने अवरोधक पोर्टलैंड प्लेस के प्रवेश को बाधित करते हैं जहां इस हफ्ते की शुरुआत में प्रदर्शनकारियों ने पास में स्थित मेयर के घर के रास्ते पर मार्च किया था।
गेट के भीतर, सादे कपड़ों में मौजूद कई लोगों ने चहलकदमी करते हुए दंपति के घर की दूसरी मंजिल की बालकनी से ताक-झांक की।
एक प्रदर्शनकारी कुछ समय के लिए लोहे के दरवाजे के बाहर इस तरह खड़ा रहा मानो कि वह कूदकर दूसरी ओर चला जाएगा लेकिन उसने ऐसा किया नहीं। किसी ने भी घर की तरफ कुछ नहीं फेंका और किसी ने भी हथियार या आक्रामकता नहीं दिखाई।
नस्ली विविधता वाली इस भीड़ ने पोस्टर दिखाए जिनमें ‘‘ब्लैक लाइव्स मैटर”, ‘‘पुलिस की अवहेलना” और “न्याय नहीं, शांति नहीं” लिखा हुआ था।
यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि इस दौरान मैकक्लोस्की दंपति घर पर था या नहीं।
दरअसल, यह दंपति पिछले रविवार रात को अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए उनके घर के करीब आ गए थे। भीड़ की आवाज सुनकर दंपति ने बंदूकें निकाल ली थीं और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था।
एक तरफ कुछ लोग इसे अपनी संपत्ति की रक्षा में उठाया गया सही कदम बता रहे हैं जबकि कुछ लोग इसका मजाक बना रहे हैं कि उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान बंदूकें निकाल लीं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

