विदेश की खबरें | पोलैंड के राष्ट्रपति पूर्ण विजय से चूके, अब मुख्यप्रतिद्वंद्वी के साथ होगा ‘रनऑफ’

चुनाव परिणामों में डुडा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं वारसा के मेयर रफाल त्रजास्कोवस्की को 30 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं।

दोनों के बीच अब 12 जुलाई को दूसरे दौर (रनऑफ) का चुनाव होगा, ताकि किसी एक के पक्ष में बहुमत के रूप में पूर्ण विजय सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: बुरीगंगा नदी में नौका डूबने से 23 की मौत, बचाव अभियान जारी.

निर्वाचन आयोग ने 99.78 प्रतिशत मतों की गिनती के आधार पर सोमवार की सुबह चुनाव परिणाम घोषित किया। अंतिम परिणाम थोड़ा भिन्न हो सकता है।

रविवार शाम चुनाव बाद सर्वेक्षण में जो बात कही गई थी, उसके मुकबाले डुडा के लिए यह कुछ बेहतर परिणाम है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के पास ग्रेनेड से हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत.

चुनाव बाद हुए सर्वेक्षण में डुडा को 42 प्रतिशत मत मिलने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें 44 प्रतिशत मत मिले हैं।

‘रनऑफ’ चुनाव पहले दौर में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों के बीच होता है। इसलिए पहले दौर में शामिल रहे नौ अन्य उम्मीदवार दूसरे दौर के चुनाव में हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)