Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की जिले में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हुई 28, रेड अलर्ट घोषित
केरल के इडुक्की जिले में तीन दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मलबे से रविवार को दो और लोगों के शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गई. इडुक्की में भूस्खलन के कारण चाय बागान कर्मियों के 20 मकान नष्ट हो गए. केरल में मूसलाधार बारिश, भूस्खलनों और बांध के फाटक खुले जाने से नदियों में जलस्तर बढ़ गया है.
कोच्चि, 9 अगस्त: केरल के इडुक्की जिले में तीन दिन पहले हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मलबे से रविवार को दो और लोगों के शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28 हो गई. इडुक्की में भूस्खलन (Landslide) के कारण चाय बागान कर्मियों के 20 मकान नष्ट हो गए. अधिकारियों ने कहा, "राजामाला के निकट पेट्टिमुडी में विनाशकारी भूस्खलनों के कारण मकानों के तबाह हो जाने के तीन दिन बाद प्राधिकारियों ने मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद लेने का फैसला किया."
सरकार के अनुसार, जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां 78 लोग रह रहे थे. इनमें से 12 लोगों को बचा लिया गया है और 28 शव बरामद किए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि शेष लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं. मृतकों में दो बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं. इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इडुक्की, मलाप्पुरम और वायनाड जिलों के लिए रविवार को रेड अलर्ट घोषित किया है.
#UPDATE एक और शव मिलने के बाद राजमाला भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हुई: इडुक्की ज़िला सूचना कार्यालय https://t.co/Q6YeHqVM0f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2020
यह भी पढ़ें: Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या 26 हुई, सीएम पिनारयी विजयन ने की पुष्टि
केरल में मूसलाधार बारिश, भूस्खलनों और बांध के फाटक खुले जाने से नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कोट्टायम और अलप्पुझा के निचले इलाकों में रह रहे लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

