एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या चार प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले वर्ष 15 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या चार प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली, 29 अगस्त पिछले वर्ष 15 अगस्त तक के आंकड़ों की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

‘पीटीआई’ द्वारा प्राप्त पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 15 अगस्त तक कुल 831 घातक दुर्घटनाएं हुईं, जो 2023 से 4.01 प्रतिशत अधिक है और इस दौरान 799 घातक दुर्घटनाएं हुई थीं।

वर्ष 2022 में 15 अगस्त तक ऐसी 793 घटनाएं हुई थीं।

आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 2023 और 2022 में क्रमशः घातक दुर्घटनाओं के कुल 1,432 और 1,428 मामले दर्ज किए गए।

आंकड़ों के अनुसार हालांकि सामान्य दुर्घटनाओं के मामलों में एक प्रतिशत की गिरावट आई है और इस साल 15 अगस्त तक इनकी संख्या 2,596 रही, जबकि 2023 में यह संख्या 2,624 थी। आंकड़ों के अनुसार 2022 में इसी अवधि में दुर्घटनाओं के कम से कम 2,628 मामले सामने आए थे।

वर्ष 2023 में कम से कम 4,283 सामान्य दुर्घटनाएं और 2022 में 4,132 सामान्य दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 8, राष्ट्रीय राजमार्ग 24, रिंग रोड और रोहतक रोड उन हिस्सों में शामिल हैं, जहां दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर गति कैमरे लगाने समेत कई उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि इन उपायों से दिल्ली में दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).