देश की खबरें | उप्र में कोरोना से मौतों की संख्या 321 हुयी, कुल मामले 11, 610 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में 277 नये मामले आने के साथ ही कुल मामले बढकर 11, 610 हो गये जबकि 6971 लोग ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं ।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में 277 नये मामले आने के साथ ही कुल मामले बढकर 11, 610 हो गये जबकि 6971 लोग ठीक होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं ।
बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में ही 20 और मौतों के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढकर 321 हो गयी । 4318 मरीजों का इलाज चल रहा है । 20 मौतें अब तक किसी एक दिन में मौत का सबसे बडा आंकडा है ।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 1,501 नए मामले सामने आए.
बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक पांच मौतें बस्ती में हुईं । गाजियाबाद में तीन तथा झांसी और मैनपुरी में दो-दो लोगों की मौत हुयी । आगरा, गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, कानपुर नगर, अलीगढ, हापुड, बुलंदशहर में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस क्रम में नया नाम अमेठी का जुड गया है । वहां भी एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण के कारण हुई ।
बुलेटिन में बताया गया कि अब तक सबसे अधिक 55 मौतें आगरा में हुईं हैं। मेरठ में 40, फिरोजाबाद, अलीगढ और कानपुर नगर में 18-18, गाजियाबाद में 14, मुरादाबाद में 11 तथा बस्ती में 10 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई ।
यह भी पढ़े | कर्नाटक: शिमोगा जिले के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इससे पहले प्रमुख सचिव :चिकित्सा एवं स्वास्थ्य: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मंगलावर को 13, 264 नमूनों की जांच की गयी जो अब तक का सबसे बडा आंकडा है । प्रदेश में अब तक 4, 04, 637 नमूनों की जांच की गयी है ।
प्रसाद ने बताया कि अस्पतालों में पृथक-वास वार्ड में 5375 लोग रखे गये हैं जबकि अस्पतालों में ही पृथक-वास में 7440 लोग हैं । बाहर से आने वालों तथा अति जोखिम :हाई रिस्क: वाली आबादी की जांच करायी जा रही है ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके ।
प्रमुख सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है । जिन लोगों को एलर्ट मिल रहे हैं, उन्हें फोन किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से अब तक 71, 736 लोगों को फोन किया जा चुका है ।
उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने गांव गांव, घर घर घूमकर 14, 72, 520 प्रवासी कामगारों और श्रमिकों का सर्वेक्षण किया और उनका हालचाल जाना । इनमें 1400 से अधिक प्रवासी कामगार संक्रमण के लक्षण वाले मिले। उनके नमूनो की जांच करायी जा रही है । कुल 722 लोगों के जांच परिणाम आये हैं, जिनमें से 146 संक्रमित पाये गये हैं।
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 30 लाख से अधिक प्रवासी कामगार लौट चुके हैं । अब तक उनमें से 98, 078 की जांच की गयी है । कुल 3185 प्रवासी श्रमिक एवं कामगार कोरोना संक्रमित पाये गये हैं ।
उन्होंने कहा कि आश्वस्त करने वाली बात यह है कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों ने घर पर अपने पृथकवास का दृढता से पालन किया । उन्होंने अपना सामाजिक दायित्व बखूबी निभाया इसीलिए जिन गांवों में प्रवासी कामगार आये हैं, वहां संक्रमण कोई विशेष नहीं फैला ।
प्रसाद ने अनुरोध किया कि जो लोग विमान से या फिर सामान्य ट्रेनों से आ रहे हैं और जो घर पर पृथकवास में जा रहे हैं, वे बाहर ना निकलें और अपने सामाजिक दायित्व का पालन करें । अगर कोई इसका उल्लंघन करता है तो यह महामारी कानून के तहत दंडनीय है ।
उन्होंने बताया कि कुल 16, 367 क्षेत्रों की निगरानी की गयी जिनमें 4996 ‘हॉटस्पाट’ क्षेत्र हैं । कुल 87, 04, 395 घरों में रहने वाले 4, 43, 27, 719 लोगों का सर्वेक्षण किया गया ।
प्रसाद ने कहा कि अब लॉकडाउन खुल गया है लेकिन हम सबको इस बात का ध्यान रखना है कि वायरस का संक्रमण अभी टला नहीं है । संक्रमण मौजूद है और हमें सतर्क रहकर ही इससे अपना बचाव कर सकते हैं ।
अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

