विदेश की खबरें | ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की सम्पादक बेरी वीज़ ने दिया इस्तीफा

प्रमुख पत्रकार एंड्रियू सुलिवन ने भी सामाजिक एवं नस्ली मामलों के बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए ‘न्यूयॉर्क मैगजीन’ से इस्तीफा दे दिया था।

सुलिवन एक रूढ़िवादी स्तंभकार हैं और वीज़ को कुछ लोगों द्वारा रूढ़िवादी माना जाता है, हालांकि वह खुद को मध्यमार्गी बताती हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

वीज़ ने कहा, ‘‘ बौद्धिक जिज्ञासा ‘द टाइम्स’ में अब एक बोझ बन गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उल्टे, प्रेस में एक नयी आम सहमति बनी, शायद विशेषकर इस सामाचार पत्र में बनी कि सत्य अब सामूहिक खोज की प्रक्रिया नहीं, बल्कि चंद एक प्रबुद्धजन को पहले से मालूम रूढ़िवादिता है जिनका काम हर किसी को सूचित करना है।’’

यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.

उन्होंने कहा कि उनके सहकर्मियों ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमानित किया गया, और उन सहकर्मियों को इसका कोई डर नहीं था कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है।

टाइम्स की ओर से उत्पीड़न के आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

प्रवक्ता एलीन मर्फी ने कहा, ‘‘ हम सहकर्मियों के बीच ईमानदार, खोज और सहानुभूतिपूर्ण संवाद के वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी के लिए आपसी सम्मान आवश्यक हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)