एजेंसी न्यूज

New Parliament Building: नए संसद में बोले पीएम मोदी, यह भवन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद रविवार को कहा कि यह 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है.

New Parliament Building: नए संसद में बोले पीएम मोदी, यह भवन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है
PM Modi (Photo Credit: @PiyushGoyal/Twitter)

नयी दिल्ली, 28 मई: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद रविवार को कहा कि यह 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है. उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आदर और उम्मीद के भाव से देख रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है. यह भी पढ़ें: New Parliament Building: राहुल गांधी का तंज, कहा- संसद लोगों की आवाज है, PM मोदी उद्घाटन को समझ रहे हैं राज्याभिषेक

मोदी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक भवन नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है. यह विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता है. हमारे लोकतंत्र का मंदिर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नया संसद भवन योजना को यथार्थ से, नीति को निर्माण से और इच्छाशक्ति को क्रियाशक्ति से तथा संकल्प को सिद्धि से जोड़ने वाली अहम कड़ी साबित होगा.

यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का नया माध्यम बनेगा. यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की विकास यात्रा के कुछ पल अमर हो जाते हैं और आज भी ऐसा ही एक दिन है.

ब्रजेन्द्र हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).