Uttar Pradesh: लखनऊ में बदमाशों ने भाजपा सांसद के बेटे को मारी गोली
भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोली मार दी.
लखनऊ, 3 मार्च : भाजपा सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे को मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल (Motorcycle) सवार बदमाशों ने गोली मार दी. उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.
मड़ियांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस घटना को संदेहास्पद करार देते हुए '' को बताया, ‘‘ घटना दो/तीन मार्च की दरमियानी रात सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई. यह भी पढ़ें : UP में अपराधियों के हौसले बुलंद, लखनऊ में बीजेपी सांसद कौशल किशोर बेटे पर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मगर बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी है.’’