देश की खबरें | नाबालिग ने बच्ची के साथ किया दुष्‍कर्म
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शाहजहांपुर, 30 अक्टूबर शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग ने सात साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने शुक्रवार को बताया कि थाना खुदागंज क्षेत्र की रहने वाली एक बच्ची बृहस्पतिवार शाम अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में धान की बालियां लेने गई थी।

यह भी पढ़े | Munger Firing Case: शिवसेना नेता संजय राउत ने मुंगेर की घटना को बताया हिंदुत्व पर हमला, बिहार के राज्यपाल के साथ ही बीजेपी पर साधा निशाना.

उन्होंने बताया कि वहां मौजूद एक 15 वर्षीय नाबालिग उसे गन्ना खिलाने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से छूट कर बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को घटना की जानकारी दी और इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचेl

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना के मामले 80 लाख के पार, दिल्ली में एक दिन में 5739 नए मामले आए सामनें; देश में 24 घंटों में 563 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्‍होंने बताया, ‘‘ आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और राजकीय मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)