मुंबई, 22 जुलाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के मध्य मुंबई में दादर क्षेत्र स्थित घर ‘राजगृह’ में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बुधवार को ‘मुख्य आरोपी’ को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
यह भी पढ़े | इंटरपोल की बड़ी कार्रवाई, नकली 'कोविड-19' टेस्टिंग किट्स के साथ 77 देशों से 407 लोग गिरफ्तार.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के कल्याण नगर में रहने वाले विशाल अशोक मोरे उर्फ विट्ठल कान्या (20) को माटुंगा थाने की एक टीम ने धर दबोचा। मामले में वह मुख्य आरोपी है।
पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रहने वाले मोरे ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।
दादर (पूर्व) में हिन्दू कॉलोनी स्थित ‘राजगृह’ परिसर में सात जुलाई को दो लोग घुसे और वहां रखे गमलों तथा इनमें लगे पौधों को तोड़ दिया। उन्होंने पथराव कर खिड़कियां भी तोड़ दीं।
पुलिस ने इस मामले में नौ जुलाई को उमेश जाधव (35) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था जो मध्य मुंबई के परेल का रहने वाला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY