श्रीनगर, 16 सितंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को श्रीनगर के बाहर स्थित एक गांव का अचानक दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि विकास का उनका दृष्टिकोण वित्तीय और तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख कर बनाई गई वास्तविक योजनाओं पर आधारित है।
यह भी पढ़े | New Parliament Building: भारत का नया संसद भवन, 861.9 करोड़ में बनाएगी टाटा ग्रुप.
अधिकारियों ने बताया कि ‘ब्लॉक दिवस’ के अवसर पर सिन्हा के खोनमोह गांव के दौरे से गांव के लोग हैरान रह गए। उपराज्यपाल ने वहां एक घंटे से अधिक समय तक रह कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बातचीत की। ‘जन अभियान’ कार्यक्रम के तहत ‘ब्लॉक दिवस’ का आयोजन किया गया।
खोनमोह के अलावा पंजीनारा और धारा इलाकों में भी ‘ब्लॉक दिवस’ आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने शिरकत की और उपराज्यपाल को ब्लॉक में योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Mumbai: मालवणी में ड्राइवर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, देखें वायरल वीडियो.
सिन्हा ने कहा, ‘‘विकास संबंधी मेरा दृष्टिकोण वित्तीय एवं तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई वास्तविक योजनाओं पर आधारित है। मैं केवल घोषणाएं करने के बजाए वास्तविक विकासात्मक पहलुओं को प्रोत्साहित करूंगा।’’
उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे योजनाओं के गठन, स्थानीय समस्याओं का समाधान तलाशने और वित्तीय संसाधनों के तर्कसंगत उपयोग में पंचायत संस्थाओं एवं लोगों की मदद के लिए साप्ताहिक कार्यक्रमों में शामिल हों।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY