देश

Mumbai: मालवणी में ड्राइवर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, देखें वायरल वीडियो

मुंबई के मालवणी इलाके में अपने घर के बाहर खेलते समय एक कार 3 साल के बच्चे के ऊपर चढ़ गई. हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Mumbai: मालवणी में ड्राइवर ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर चढ़ाई कार, देखें वायरल वीडियो
बच्चे पर चढ़ी कार, (फोटो क्रेडिट्स: ट्विटर)

मुंबई के मालवणी इलाके में अपने घर के बाहर खेलते समय एक कार 3 साल के बच्चे के ऊपर चढ़ गई. हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन साल के बच्चे के ऊपर एक कार चढ़ती हुई दिखाई दे रही है. यह घटना 11 सितंबर को हुई थी जब बच्चा मुंबई के मालवानी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रहा था. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे में कार ने बस का इंतजार कर रहे लोगों को कुचला, चार की मौत

ये पूरी घटना पास के सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गई. फूटेज में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कार बच्चे के ऊपर से निकाल जाती है, ड्राइवर पीछे मुड़कर देखता है,लेकिन गाडी से उतरता नहीं है और चला जाता है. 10 सेकेंड का ये वीडियो दिल दहला देनेवाला है. इस वीडियो को देखने के बाद किसी के भी रोएं खड़े हो जाएंगे. यहां देखें वीडियो यह भी पढ़ें: गोवा: MLA के बेटे ने लग्जरी कार से दो बहनों को कुचला, एक की मौत

पोस्ट करने के एक घन्टे के भीतर ही इस वीडियो को अब हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह वीडियो इतना ज्यादा दर्दनाक है कि इसे देखकर लोग डिस्टर्ब हो जा रहे हैं. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).