पुडुचेरी, 24 मार्च पुडुचेरी विधानसभा की कार्यवाही सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। द्रमुक और कांग्रेस के विपक्षी विधायकों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कराईकल में पीडब्ल्यूडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी पर चर्चा करने की मांग की।
अध्यक्ष के आदेश पर विपक्ष के नेता के आर शिवा को सदन से बाहर निकाल दिया गया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ने घोषणा की कि दिन की कार्यवाही का पहला भाग 'प्रश्न और उत्तर' होगा तथा उन्होंने संबंधित मंत्री से उत्तर प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन विपक्ष के नेता शिवा ने खड़े होकर अध्यक्ष से सभी निर्धारित कार्य स्थगित करने का आग्रह किया।
शिवा ने कहा, "रविवार को रिश्वतखोरी के मामले में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता की सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी ने पूरे पुडुचेरी को हिलाकर रख दिया है। यह एक बहुत ही जरूरी मुद्दा है और सदन को इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए।"
अध्यक्ष ने पहले प्रश्नोत्तर सत्र शुरू करने के लिये कहा, लेकिन शिवा और अन्य विपक्षी विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे।
इसके बाद अध्यक्ष ने शिवा को सदन से बाहर निकलवा दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY