यह निर्णय प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बैंक का भुगतान गेटवे वेबसाइट हैंग होने और लोगों की मांग को देखते हुए किया है।
उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि आज तक थी, लेकिन कई दिनों से आवेदन करने वाले लोग परेशान थे और बैंक का गेटवे भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा था, जिसकी वजह से लोग भुगतान नहीं कर पा रहे थे।
डॉ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस योजना मे छह अक्टूबर तक 73,382 लोगों ने पंजीकरण किया है, जबकि 60,638 आवेदकों ने आवेदन अपलोड कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 5,057 आवेदकों का पैसा भी जमा हो चुका है।
आवेदन के समय भूखंड की कुल कीमत की 10 प्रतिशत राशि जमा करानी होती है। इस योजना में एकमुश्त भुगतान करने वाले वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
डॉ. सिंह ने बताया कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए बैंक के अधिकारियों को बुलाकर उन्हें तकनीकी खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY