सर्दी जुकाम का मौसम आने वाला है और ऐसे में इससे अस्पतालों में भीड़भाड़ कम होने में सहायता मिलेगी।
देश में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं लेकिन जानकारों का मानना है कि ठंड के मौसम में कोरोना वायरस का प्रसार अधिक हो सकता है जिस मौसम में लोग ज्यादातर समय घर के भीतर रहते हैं।
यह भी पढ़े | भारतीय मूल के कई अमेरिकी नेता कांग्रेस और राज्य विधानसभाओं की दौड़ मे.
कोरियाई रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी ने बुधवार को कहा कि संक्रमण के 118 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से अधिकतर सियोल की घनी आबादी वाले क्षेत्र के हैं।
देश में अब तक संक्रमण के 26,925 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 474 मरीजों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी, 71 प्रतिशत मतों के साथ दर्ज की जीत.
जांच की इस नई पद्धति में उन जीनों का लक्षित किया गया है जो कोविड-19 और मौसमी जुकाम दोनों में होते हैं।
यह पीसीआर जांच का विकसित स्वरूप है जिसमें नाक और गले से नमूने लेकर कोविड-19 की जांच की जाती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी यून तैहो ने कहा कि मौसमी जुकाम और कोविड-19 दोनों रोगों के लक्षण समान होते हैं इसलिए तीन से छह घंटे में इन दोनों का पता लग जाने से रोगियों को सुविधा होगी और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY