देश की खबरें | भाजपा की खोखली धमकियाहं हमें डिगा पाएंगी और न ही हम दबाव के सामने झुकेंगे: डी के सुरेश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार के भाई एवं बेंगलुरु ग्रामीण से सांसद डी के सुरेश ने सोमवार को कहा कि उनकी संपत्तियों की तलाशी कर रहे सीबीआई अधिकारियों के साथ वे लोग पूरा सहयोग कर है लेकिन वे भाजपा के ‘‘दबाव के हथकंडे’’ के आगे झुकेंगे नहीं।

अपने ट्वीटों में उन्होंने शुभेच्छुओं से शांति बनाये रखने की भी अपील की।

यह भी पढ़े | Mukhtar Abbas Naqvi On Farm Laws Row: कृषि बिल के विरोध पर बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, किसानों के हितों पर खंजर चला रही है कांग्रेस.

सुरेश ने ट्वीट किया, ‘‘ सीबीआई ने आज तड़के हमारे मकानों की तलाशी की। हम जांच अधिकारियों के साथ कानून के अनुसार पूरा सहयोग कर रहे है। हम भविष्य में भी सहयोग करेंगे।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ चुनाव के वक्त भाजपा की खोखली धमकियां हमें नहीं डिगा पायेंगी और न ही हम दबाव के हथकंडे के सामने घुटने टेकेंगे। हम किसी भी परिणाम का सामना करने के लिए तैयार हैं । हम शुभेच्छओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से शांत रहने का अनुरोध करते हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- मुझे और बिहार की जनता को सीएम के सात निश्चय पार्ट 2 पर भरोसा नहीं.

उन्होंने लिखा, ‘‘... हम आपसे धैर्य नहीं खोने का अनुरोध करते हैं और आपका आशीर्वाद हमारे साथ बना रहे।’’

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के सिलसिले में शिवकुमार से जुड़े 14 स्थानों पर तलाशी चल रही है।

सूत्रों के अनुसार जिन स्थानों की तलाशी की जा रही है, उनमें सुरेश की संपत्तियां भी हैं।

कांग्रेस नेताओं ने सीबीआई तलाशी को लेकर केंद्र और कर्नाटक की भाजपा सरकारों पर प्रहार किया तथा सीरा और आर आर नगर विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर के उपचुनाव से इसके समय को लेकर सवाल उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)