देश की खबरें | दिल्ली में रेलवे के पृथक-वास कोच में पहुंचा कोविड-19 का पहला संदिग्ध मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर रेलवे के परिवर्तित पृथक-वास कोच में बुधवार को यहां कोविड-19 का पहला संदिग्ध मरीज पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि करीब 15 और मरीजों के आने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर रेलवे के परिवर्तित पृथक-वास कोच में बुधवार को यहां कोविड-19 का पहला संदिग्ध मरीज पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि करीब 15 और मरीजों के आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि ये सभी कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीज हैं।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने UP के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी: प्रकाश जावड़ेकर: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के रखरखाव डिपो में फिलहाल करीब 50 ऐसे कोच खड़े हैं। रेलवे ने इन कोचों में कुछ बदलाव कर इन्हें मरीजों को ठहराने के लिहाज से तैयार किया है।

प्रत्येक कोच में 16 बिस्तरों की क्षमता है।

यह भी पढ़े | Karnataka SSLC Exam 2020: कोरोना संकट के बीच कल से शुरू होगी एसएसएलसी परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क पहनना अनिवार्य.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, “नयी दिल्ली में रेलवे के शकूर बस्ती कोविड देखभाल केंद्र में पहला मरीज पहुंचा। कोविड-19 के खिलाफ इस जंग में हम हर जरूरी मदद उपलब्ध कराने के लिये संकल्पित हैं।”

रेलवे ने दिल्ली सरकार को ऐसे 503 कोच उपलब्ध कराए हैं। रेलवे के पृथक कोचों में भर्ती किये जाने वाला यह मरीजों का दूसरा जत्था होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर करीब 59 मरीजों को रेलवे के पृथक कोच में रखा गया था जिनमें से कई को संक्रमण मुक्त होने पर छुट्टी भी मिल चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\