देश की खबरें | चुनाव आयोग 57 सीटों के उपचुनाव के लिए ‘उपयुक्त समय’ पर कार्यक्रम की घोषणा करेगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई चुनाव आयोग 57 सीटों के उपचुनाव के कार्यक्रम के बारे में ‘उपयुक्त समय’ पर घोषणा करेगा।

देश में विधानसभा की 56 सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव होना है ।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: स्वप्ना के लॉकर से 1 करोड़ रुपये, 1 किलो सोना जब्त किया गया, NIA.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सभी 57 सीटों के लिए उपचुनाव एक साथ कराया जा सकता है।

बाढ़ और कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए विधानसभा की सात सीटें और लोकसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव को टालने के बाद चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा की ।

यह भी पढ़े | दिल्ली में आज COVID-19 के 1025 नए मामले सामने आए, 32 की मौत : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इन आठ सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए छह महीने की समय सीमा सात दिसंबर को खत्म हो रही है ।

बाकी 49 सीटों के लिए उपचुनाव सितंबर के बाद होने हैं ।

चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि आज (शुक्रवार) समीक्षा के बाद चुनाव आयोग ने विधानसभा और संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का फैसला किया ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘(चुनाव) कार्यक्रम आदि की घोषणा उपयुक्त समय पर की जाएगी। ’’ हालांकि, यह नहीं बताया गया कि सभी 57 सीटों, या बाढ़ और महामारी के कारण टाले गए आठ सीटों पर उपचुनाव के संबंध में यह फैसला किया गया।

लेकिन, एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी 57 सीटों पर उपचुनाव के संबंध में निर्णय हुआ । एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सभी उपचुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अदालतों में चुनाव संबंधी लंबित कुछ याचिकाओं का निपटारा होने की संभावना है ।

विधानसभा की 56 रिक्त सीटों में 27 सीटें मध्यप्रदेश में हैं । बिहार में वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट, इसका प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य के निधन के बाद से रिक्त है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)