देश की खबरें | गत नौ साल में हुए विकासकार्यों से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी : राजे

देवघर(झारखंड), 13 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गत नौ साल में हुए विकासकार्यों के आधार पर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।

देवघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भारी बहुमत से पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी नीत सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं राजे गोड्डा,गिरीडीह, दुमका और कोडरमा जाएंगी।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टचार का कथित बोलाबाला होने का आरोप लगाया।

राजे ने कहा, ‘‘ भाजपा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि अगले विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट झामुमो सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके और एक बार फिर भगवा दल की यहां सरकार बने।’’

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव वर्ष 2024 में प्रस्तावित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)