कन्याकुमारी से दिल्ली तक जाने वाली सीआरपीएफ की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की एक साइकिल रैली को रविवार को हरी झंडी दिखाई गई जो कन्याकुमारी से दिल्ली तक का सफर तय करेगी.
कन्याकुमारी, 22 अगस्त : देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की एक साइकिल रैली को रविवार को हरी झंडी दिखाई गई जो कन्याकुमारी से दिल्ली तक का सफर तय करेगी. सीआरपीएफ के 15 जवान साइकिल पर तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से होते हुए कुल 2,850 किलोमीटर की यात्रा करेंगे.
बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रैली दो अक्टूबर को दिल्ली स्थित राजघाट में समाप्त होगी. बल के कर्मियों तथा अन्य की उपस्थिति में तमिलनाडु के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री टी मनो तंगराज ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह भी पढ़ें : Shocking! बिहार के लखीसराय में देवर के प्यार में पागल हुई महिला, अवैध-संबंध के चलते पत्नी ने पति की सुपारी देकर करवाई हत्या
अधिकारी ने कहा, “साइकिल सवार प्रतिदिन 70-80 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.” उन्होंने कहा, “वे ऐतिहासिक महत्व के स्थानों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों पर जाएंगे और लोगों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के जश्न के बारे में बताएंगे.”
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

