खेल की खबरें | अदालत कर सकती है स्पेन की दूसरी डिवीजन का फैसला

मैड्रिड, 21 जुलाई (एपी) स्पेन में घरलू फुटबॉल लीग में दूसरी डिवीजन में खेलने वाली टीमों को शीर्ष डिवीजन में रखने या तीसरी डिवीजन में ‘रेलीगेट’ करने के बारे में फैसला अदालत कर सकती है।

डेपोर्टिवो ला कोरुना टीम को सोमवार को तीसरे डिवीजन में रेलीगेट कर दिया। टीम को अपने अंतिम मुकाबले में फुएंलब्रादा के खिलाफ भिड़ना था लेकिन मैच से पहले फुएंलब्रादा के कई खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये गये जिसके बाद मैच को निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे से हटी: रिपोर्ट.

साल 2000 में स्पेनिश लीग की चैम्पियन रही डेपोर्टिवो ने दूसरे स्तर की लीग में बने रहने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

क्लब के अध्यक्ष फेर्नांडो विडल ने कहा, ‘‘ यह गलत फैसला है। यह प्रतियोगिता में हेरा-फेरी की तरह है क्योंक अंतिम दो दौर के महत्वपूर्ण मैचों को एक ही समय में खेलना होता है। जो हुआ वह बहुत गंभीर है । हम जो भी जरूरी होगा वह कदम उठाऐंगे। मैं नहीं मनता हूं कि हमारा क्लब रेलीगेट हुआ है।’’

यह भी पढ़े | T20 World Cup 2020: आईसीसी ने कहा- आस्ट्रेलिया 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करता है तो स्थगित हुए टूर्नामेंट के विकट वैध.

डेपोर्टिवो और कुछ अन्य क्लबों ने सभी मैचों को निलंबित करने की मांग की थी लेकिन स्पेनिश लीग के साथ स्पेनिश फुटबॉल महासंघ और (देश की) खेल परिषद ने केवल उन मैचों को निलंबित करने का फैसला किया जो इस महामारी से प्रभावित हुए थे।

डेपोर्टिवो के अलावा एल्चे, रेयो वैलेकेनो और नुमानसिया भी कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)