देश की खबरें | मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत फिर से राशन बांटने की याचिका पर अदालत ने दिल्ली सरकार का रुख पूछा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना (एमएमसीएसवाई) को पीडीएस के दायरे में नहीं आने वाले लोगों के लिए पुन: शुरू करने की एक एनजीओ की याचिका पर आप सरकार से जवाब मांगा।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना (एमएमसीएसवाई) को पीडीएस के दायरे में नहीं आने वाले लोगों के लिए पुन: शुरू करने की एक एनजीओ की याचिका पर आप सरकार से जवाब मांगा।

इस योजना के तहत लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न बांटा गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई: शहर में भारी बारिश के बाद सायन एरिया में हुआ गंभीर जलभराव : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर उनका रुख पूछा। याचिका में जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन देने के लिए भूख राहत केंद्र भी खोलने की मांग की गयी है।

अदालत ने दिल्ली सरकार से पूछा कि वह कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बने रहने पर एमएमसीएसवाई का विस्तार क्यों नहीं कर सकती।

यह भी पढ़े | पंजाब सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए COVID-19 के इलाज की दरें की निर्धारित.

अदालत ने पूछा कि पीडीएस के दायरे में नहीं आने वाले लोग सूखे राशन के लिए कहां जाएंगे जबकि उनकी मदद के लिए खोले गऐ सभी डेस्क और बूथ एनजीओ के दावे के मुताबिक बंद हो गये हैं।

दिल्ली सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल संजय जैन और अतिरिक्त स्थायी वकील अनुज अग्रवाल ने अदालत से कहा कि योजना उस अवधि के लिए थी जब लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां रुक गयी थीं।

उन्होंने कहा कि यह राहत पैकेज ‘एक बार’ के लिए था और लॉकडाउन हटने के बाद रोक दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\