विदेश की खबरें | हिंदूफोबिया को घृणा अपराधों की सूची में जोड़े जाने का नागरिक अधिकार संगठन ने स्वागत किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 15 अप्रैल अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की सीनेट में ‘हिंदूफोबिया’ को घृणा अपराधों की सूची में शामिल करने संबंधी विधेयक पेश किए जाने का एक नागरिक अधिकार संगठन ने स्वागत किया है।

अमेरिका में यह पहली बार है जब किसी राज्य की सीनेट में वैधानिक स्तर पर इस तरह का कदम उठाया गया है।

‘द कोअलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) ने एक बयान में कहा कि वह जॉर्जिया राज्य की सीनेट में विधेयक 375 पेश किए जाने का ‘‘गर्व से स्वागत करता है’’।

इसने कहा, ‘‘यह राज्य की दंड संहिता में हिंदूफोबिया और हिंदू विरोधी घृणा को औपचारिक रूप से मान्यता देने का ऐतिहासिक कदम है।’’

संगठन ने इसे ‘‘ऐतिहासिक कानून’’ कानून करार दिया।

सीओएचएनए के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष राजीव मेनन ने बयान में कहा, ‘‘यह जॉर्जिया और पूरे अमेरिका में हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह विधेयक न केवल हिंदू विरोधी नफरत की बढ़ती घटनाओं का जवाब है, बल्कि यह इस बात की पुष्टि भी है कि हमारा समुदाय कानून के तहत समान संरक्षण और समान सुरक्षा का हकदार है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)