अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर प्रशांत महासागर में आया। इसका केंद्र राजधानी लीमा के पश्चिम में स्थित बंदरगाह शहर कालाओ से 23 किलोमीटर (14 मील) दक्षिण-पश्चिम में था।
पुलिस कर्नल रामीरो क्लाउको ने ‘आरपीपी रेडियो’ को बताया कि उत्तर लीमा में 36 वर्षीय व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब वह अपनी गाड़ी के बाहर खड़ा होकर एक यात्री का इंतजार कर रहा था और तभी एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से एक दीवार ढहकर उसके सिर पर आ गिरी।
आपातकालीन संचालन केंद्र ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी है। एजेंसी ने यह भी कहा कि कुछ सड़कों और शैक्षणिक केंद्रों को नुकसान पहुंचा है।
पेरू के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे कालाओ जा रही हैं।
स्थानीय मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज में मलबे से क्षतिग्रस्त हुई कारें, मकान और गिरे हुए होर्डिंग्स देखे जा सकते हैं।
पेरू के भूकंपीय संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष हर्नांडो टावेरा ने स्थानीय टेलीविजन चैनल 'एन' को बताया कि लीमा के सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY