Rajasthan: युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में घर से गायब हुए युवक का शव मंगलवार को पेड़ से लटका पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

जयपुर, 21 जून : राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में घर से गायब हुए युवक का शव मंगलवार को पेड़ से लटका पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उसने बताया कि परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मंगलवार को लालसोट कोथून राजमार्ग पर जाम लगाया.

थानाधिकारी रिछपाल सिंह ने बताया कि शिव सिंह पुरा निवासी पुखराज (20) बीती रात घर से गायब था और मंगलवार को उसका शव घर से दो तीन किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका पाया गया. उन्होंने बताया कि आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए लालसोट कोथून राजमार्ग पर जाम लगा दिया. यह भी पढ़ें : यादव खानदान में संकट, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में नहीं किया प्रचार

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करने और रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करने के आश्वासन के बाद राजमार्ग को खुलवा दिया गया. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जा रहा है. इस संबंध में परिजनों की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जायेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड