देश की खबरें | एक ही परिवार के पांच लोगों के शव फांसी के फंदों पर लटके मिले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश), 23 अगस्त टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर खरगापुर में मध्य प्रदेश सरकार की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए एक व्यक्ति सहित उसके परिवार के पांच लोगों के शव रविवार सुबह उनके घर में फांसी के फंदों पर लटके मिले हैं।

टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया, ‘‘खरगापुर में आज सुबह धर्मदास सोनी (62) के परिवार के सभी पाँच सदस्यों के शव पुलिस ने फांसी पर लटके हुए बरामद किये हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Panchayat Primary School Teachers Recruitment: पंचायत प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती को लेकर बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, केवल राज्य के निवासी ही कर सकते हैं आवेदन.

उन्होंने कहा कि मृतकों में धर्मदास सोनी, उनकी पत्नी पूना (55), उनका बेटा मनोहर (27), बहू सोनम (25) एवं चार साल का पोता सान्निध्य शामिल हैं।

खरे ने कहा कि जब परिवार के सदस्य सुबह देर तक नहीं जागे, तो उनके पड़ोसियों ने खरगापुर पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा हौसला, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां.

उन्होंने कहा कि जिस कमरे में ये लोग मृत पाये गये हैं, उस कमरे में अंदर से ताला लगा था और कुंडी को तोड़कर पुलिस ने दरवाजा खोला।

खरे ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

उन्होंने कहा कि हम विभिन्न कोणों से उनकी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)