देश की खबरें | नाम बदलने से विपक्ष का मूल स्वभाव नहीं बदलेगा: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से ''उनका (विपक्ष का)'' मूल स्वभाव नहीं बदलेगा ।

एक ट्वीट में, आदित्यनाथ ने कहा,''कौआ अपना नाम हंस रख ले तो भी मोती नहीं चुगेगा।

अमावस्या की काली रात को पूर्णिमा का नाम देने से वह शीतल और प्रकाशवान नहीं हो जाएगी।

नाम बदलने से इनका मूल स्वभाव नहीं बदल जाएगा। ऐसे ही इंडिया नाम लगा लेने से आत्मा और संस्कार में रची-बसी विभाजनकारी सोच और भारत विरोधी दृष्टि समाप्त नहीं हो जाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)