ठाणे, चार जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने की दो घटनाएं सामने आयी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े | बिहार: राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में हुई मुसलाधार बारिश, देखें तस्वीर.
नगर निकाय के आपदा प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सुबह भारी बारिश के कारण हजुरी इलाके में खेतले गार्डन के पास 12 फुट की एक दीवार ढह गई, जबकि आजाद नगर में छह फुट की एक दीवार भी गिर गई।
अधिकारी ने बताया कि इस बीच, एक इमारत की पहली मंजिल का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण ढह गया और मकान का बाकी ढांचा भी कमजोर हो गया।
यह भी पढ़े | बिहार: आसमानी बिजली से फिर 15 लोगों की हुई मौत, राज्य के कई जिलों में वज्रपात को लेकर जारी अलर्ट.
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जिला प्रशासन के अनुसार सुबह तक ठाणे में 53.23 मिलीमीटर बारिश हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY