विदेश की खबरें | थाईलैंड ने भ्रामक विज्ञापन को लेकर फेसबुक पर पाबंदी लगाने की चेतावनी दी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

थाईलैंड के डिजिटल अर्थव्यवस्था और समाज मंत्री चैवुत थानकमानुसोर्न ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह देश में फेसबुक पर पाबंदी लगाने के लिए दलील देने को लेकर इस महीने के अंत में अदालत जाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि थाई अधिकारियों ने मेटा से भ्रामक विज्ञापनों को हटाने की अपील की थी, जिसके बाद 5,000 से अधिक विज्ञापनों को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया, लेकिन समस्या अब भी बरकरार है।

उन्होंने कहा कि फेसबुक पर विज्ञापन या फर्जी ‘प्रोफाइल’ के जरिये अक्सर ही लोगों के साथ ठगी की जाती है।

मंगलवार को फोन से संपर्क करने पर मेटा ने मंत्री के आरोपों पर टिप्पणी के लिए किये गये अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मंत्रालय के मामला दायर करने पर कितनी शीघ्रता से अदालत आदेश जारी करेगा।

फेसबुक के थाईलैंड में पांच करोड़ से अधिक अकाउंट हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)