देश की खबरें | रिपोर्ट में विसंगति के बाद पुणे की एक प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच रोकी गयी

पुणे, नौ जुलाई पुणे की एक निजी प्रयोगशाला की एक जांच रिपोर्ट में विसंगति पाए जाने के बाद उसे कोविड-19 का परीक्षण करने से रोक दिया गया है।

जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने एक आदेश जारी कर कहा कि पुणे जिले की हवेली तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित थायरोकेयर लैब को कोविड-19 की जांच करने से रोक दिया गया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 47 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,305 हुई: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिलाधिकारी ने बताया , ‘‘हवेली तहसील के खानापुर गांव के एक परिवार ने थायरोकेयर लैब में कोविड-19 की जांच करायी थी। परिवार के दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई और एक बच्चे को संक्रमित बताया गया। ’’

उन्होंने बताया कि परिवार ने जब नतीजे पर संदेह प्रकट किया तो उनके नमूने को राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में भेजा गया जहां किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई ।

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

उन्होंने बताया कि विसंगति के बाद हवेली तहसील की संबंधित प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच रोक दी गयी है।

बहरहाल, थायरोकेयर टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि उन्हें जिला प्रशासन से कोई औपचारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन वह प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)