एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में दस की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में वेदाद्रि के पास बुधवार को एक ट्रेक्टर और लारी में भिड़ंत हो गई जिससे ट्रेक्टर ट्रेलर में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में दस की मौत
जियो

अमरावती, 17 जून आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में वेदाद्रि के पास बुधवार को एक ट्रेक्टर और लारी में भिड़ंत हो गई जिससे ट्रेक्टर ट्रेलर में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर हमला पूर्व नियोजित, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष से फोन पर बात कर दर्ज कराया विरोध.

उन्होंने बताया कि तेलंगाना के रहने वाले कुछ लोग वेदाद्रि स्थित भगवान नरसिंह स्वामी मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे जब उनके वाहन और कोयले से लदी लारी में भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि लारी तेज रफ्तार से आ रही थी और दोनों के बीच भिड़ंत इतनी तीव्र थी कि ट्रेलर ट्रेक्टर से अलग हो कर पलट गया जिससे कम से कम दस लोग मारे गए।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: वेदाद्री गांव में ट्रैक्टर और लॉरी की टक्कर में सात लोगों की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).