देश की खबरें | टेलीमेडिसिन सेवा मंच ‘ई-संजीवनी’ ने पूरे किए तीन लाख परामर्श

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टेलीमेडिसिन सेवा मंच ‘ई-संजीवनी’ ने अब तक तीन लाख टेली-परामर्श पूरे कर लिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के टेलीमेडिसिन सेवा मंच ‘ई-संजीवनी’ ने अब तक तीन लाख टेली-परामर्श पूरे कर लिए हैं।

सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bomb Blast in Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद जिले में बम विस्फोट, मां और बेटा घायल, जांच में जुटी पुलिस.

यह मंच दो प्रकार की टेलीमेडिसिन सेवाएं देता है- एक, ई-संजीवनी के जरिए डॉक्टर से डॉक्टर के बीच और दूसरा, ई-संजीवनी के माध्यम से रोगी और डॉक्टर के बीच।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस मंच ने संकट के ऐसे समय में आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराई है जब कोविड-19 महामारी के चलते पारंपरिक दवा माध्यम को जोखिम भरा माना जा रहा है।

यह भी पढ़े | Hunar Haat To Reopen From Oct 9: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- देश में “लोकल टू ग्लोबल” थीम के साथ 9 अक्टूबर से फिर शुरू होगा “हुनर हाट”.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने नौ अगस्त को कहा था कि राष्ट्रीय टेली-मेडिसिन सेवा डेढ़ लाख से अधिक टेली-परामर्श पूरे कर चुकी है जो ‘‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’’ है।

मंत्रालय ने कहा कि तब से एक महीने के भीतर यह संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले 20 दिन में एक लाख टेली-परामर्श हुए।

इसने कहा कि डॉक्टर से डॉक्टर के बीच ‘ई-संजीवनी’ सेवा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्र कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस सेवा का उद्देश्य दिसंबर 2022 तक सभी डेढ़ लाख स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों में टेली परामर्श क्रियान्वित करने का है।

कोविड-19 महामारी के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय गत 13 अप्रैल को दूसरी टेली परामर्श सेवा ‘ई संजीवनी ओपीडी’ लेकर आया था जिससे रोगी और डॉक्टर के बीच परामर्श हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\