देश की खबरें | तेलंगाना सुरंग हादसा : फंसे लोगों को निकालने के लिए 500 से अधिक बचावकर्मी युद्धस्तर पर जुटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के नगरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) के एक निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद सुरंग में फंसे आठ व्यक्तियों को बचाने के कार्य में जुटे 500 से अधिक बचावकर्मियों ने शुक्रवार को अपना अभियान तेज कर दिया।
नगरकुरनूल (तेलंगाना), 28 फरवरी तेलंगाना के नगरकुरनूल में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी) के एक निर्माणाधीन खंड के आंशिक रूप से ढहने के बाद सुरंग में फंसे आठ व्यक्तियों को बचाने के कार्य में जुटे 500 से अधिक बचावकर्मियों ने शुक्रवार को अपना अभियान तेज कर दिया।
हालांकि, अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है।
इस बीच, नगरकुरनूल के जिलाधिकारी बी संतोष ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) ने एसएलबीसी सुरंग के मलबे में मानव शवों की तस्वीरें कैद की हैं, जहां आठ लोग फंसे हुए थे।
बी संतोष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने देखा है कि कुछ फर्जी खबरें चल रही हैं कि कुछ शव मिले हैं। वह खबर सच नहीं है। मैं मीडिया से भी अनुरोध करता हूं। अगर ऐसी कोई खबर है तो जिलाधिकारी की तरफ से हम जानकारी देंगे।’’
अधिकारियों ने बताया कि खनिक अंदर घुसकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कौन हैं।
इससे पहले एक बयान में सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार कोयला खनिक ने एसएलबीसी सुरंग में चल रहे बचाव अभियान के लिए 200 कर्मियों को तैनात किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

