Telangana Election 2023: कांग्रेस के रेवंत रेड्डी, भाजपा के बंदी संजय कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव बंदी संजय कुमार ने 30 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए.
हैदराबाद,6 नवंबर: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख रेवंत रेड्डी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव बंदी संजय कुमार ने 30 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए. रेड्डी ने कोडंगल में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद से वह कांग्रेस पार्टी की राज्य स्तर पर अगुवाई करेंगे.
रेड्डी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘ तेलंगाना जीत रहा है. इसकी शुरुआत कोडंगल से हो रही है.’’ भाजपा नेता कुमार ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ आगामी चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर करीमनगर से नामांकन पत्र दाखिल किया.’’ उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘ करीमनगर में भाजपा की लहर है. मोटरसाइकिल रैली को मिला अपार जनसमर्थन बदलाव की ओर इशारा करता है. इस समर्थन के लिए आपका आभार.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

