देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में मंदिर, मस्जिद को नुकसान पहुंचने पर खेद जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सचिवालय परिसर स्थित इमारतों को गिराने के दौरान वहां स्थित मंदिर और मस्जिद को नुकसान पहुंचने पर शुक्रवार को खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि एक बड़े क्षेत्र में इन धर्मस्थलों का निर्माण किया जाएगा।

हैदराबाद, 10 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सचिवालय परिसर स्थित इमारतों को गिराने के दौरान वहां स्थित मंदिर और मस्जिद को नुकसान पहुंचने पर शुक्रवार को खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि एक बड़े क्षेत्र में इन धर्मस्थलों का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान का एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़े | गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया, पत्नी और बेटे साथ मौजूद रहे करीबी रिश्तेदार.

भाजपा ने इस बीच, राज्य सरकार को सचिवालय परिसर स्थित मंदिर को ढहाने पर समूचे तेलंगाना में हिन्दुओं की ओर से ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी और नया मंदिर बनाने की मांग की।

राव ने कहा कि उन्हें पता चला है कि इमारतों को गिराने के दौरान मलबा गिरने से धार्मिक स्थलों को नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं घटना पर खेद व्यक्त करता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। सरकार मंदिर-मस्जिद को नुकसान पहुंचाए बिना सचिवालय की पुरानी इमारतों को गिराकर नया भवन बनाना चाहती है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार अब एक बड़े क्षेत्र में नए मंदिर-मस्जिद का निर्माण करेगी, चाहे इसपर करोड़ों रुपये खर्च क्यों न हो जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही मंदिर और मस्जिद के प्रबंधन के साथ बैठक कर उनके विचार जानेंगे।

उन्होंने वायदा किया कि नए सचिवालय परिसर के साथ भी धर्मस्थल बनाए जाएंगे।

ओवैसी ने राव के बयान का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यूनाइटेड मुस्लिम फोरम की ओर से जल्द ही विस्तृत बयान जारी किया जाएगा। सचिवालय की इमारतों को गिराने के दौरान मस्जिद और मंदिर को नुकसान होने पर सरकार की ओर से खेद व्यक्त करने के मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान का मैं स्वागत करता हूं।’’

यूनाइटेड मुस्लिम फोरम में कई मुस्लिम संगठन शामिल हैं। ओवैसी की पार्टी भी इसका हिस्सा है।

वहीं, भाजपा की तेलगांना इकाई के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार ने हिन्दुओं के मंदिर को गिराकर ‘‘अपमानजनक’’ कृत्य किया है।

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री ध्वस्त किए गए मंदिर के स्थल का दौरा करें और सरकार की कार्रवाई के लिए माफी मांगें।

भाजपा ने यह भी मांग की कि उसी स्थान पर तत्काल मंदिर बनाया जाना चाहिए।

राज्य सरकार ने सात जुलाई को पुराने सचिवालय को गिराना शुरू किया था जिसपर विभिन्न कानूनों के उल्लंघन संबंधी नयी याचिकाओं पर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने सोमवार तक अंतरिम रोक लगा दी है।

पूर्व में उच्च न्यायालय ने विभिन्न जनहित याचिकाओं को खारिज कर पुराने सचिवालय को गिराने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\