देश की खबरें | तेलंगाना उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार के रिश्तेदार के पास से एक करोड़ रुपये नकद जब्त
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद(तेलंगाना), एक नवंबर हैदराबाद में पुलिस ने अवैध रूप से एक जगह से दूसरी जगह रुपये भेजने वाले एक गिरोह का रविवार को पर्दाफाश करते हुए दुब्बक विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार एम रघुनंदन राव के एक रिश्तेदार के पास से एक करोड़ रुपये की ''बेहिसाबी'' नकद राशि जब्त की।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को बेगमपेट इलाके में उस वक्त पकड़ा गया, जब वे वाहन में नकदी रखकर ले जा रहे थे, जिसे कथित तौर पर मतदाताओं के बीच बांटा जाना था।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: कमलनाथ का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज, कहा- ‘टाइगर जिंदा है’ कहने वाले कहें ‘मैं कुत्ता हूं’ तो मैं क्या कर सकता हूं.

उन्होंने कहा कि नकदी के साथ पकड़े गए दो लोगों में से एक सुरभि श्रीनिवास राव, भाजपा उम्मीदवार रघुनंदन के रिश्तेदार हैं।

पुलिस ने तीन नवंबर को दुब्बक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले यह रकम जब्त की है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में आज 248 नए केस पाए गए, 3 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार ने कहा, '' जांच में खुलासा हुआ कि सुरभि श्रीनिवास राव ने दुब्बक विधानसभा सीट के मतदाताओं को पैसे बांटने के मकसद से यह रकम प्राप्त की।''

उन्होंने बताया कि श्रीनिवास राव ने कथित तौर पर यह भी दावा किया कि एक निजी कंपनी के प्रबंधक ने उसे यह रकम दी थी, जिसके मालिक पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता जी. विवेक वेंकटस्वामी हैं।

पुलिस इससे पहले, 26 अक्टूबर को रघुनंदन राव के एक रिश्तेदार के घर से 12.8 लाख रुपये नकद जब्त कर किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)