हैदराबाद, 10 जुलाई सचिवालय परिसर में चल रहे विध्वंसकार्य के दौरान एक मंदिर को हुई क्षति पर भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव ने तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मंदिर को हुए नुकसान के कारण सरकार को शाप लगेगा।
उन्होंने कहा, “सचिवालय को तोड़ा जा रहा है। किसी को नहीं पता यह क्यों किया जा रहा है। मंदिर को तोड़ा दिया गया। नल्ला पोचम्मा के मंदिर को तोड़ दिया गया। मुझे शक है कि इस सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं।”
यह भी पढ़े | WHO ने की एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी की तारीफ, कहा- कोरोना का ट्रांसमिशन चेन तोड़ पेश किया मॉडल.
राजग सरकार के केंद्र में एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राव तेलंगाना में भाजपा की एक डिजिटल रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को निशाने पर लेते हुए सवाल उठाया कि क्या मंदिर गलती से या अचानक टूट सकता है।
यह भी पढ़े | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स ट्रामा सेंटर के सुपरिंटेंडेंट को हटाने का आदेश दिया.
मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में एक मंदिर और एक मस्जिद को हुए नुकसान पर अफसोस जताते हुए शुक्रवार को वादा किया कि सचिवालय परिसर में एक नया मंदिर और मस्जिद बनाये जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY